नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महाकुम्भ में बसंत पंचमी पर नाव से पहुंचकर आतंकी लाजर मसीह को करना था धमाका,नाविकों की डिमांड से फेल हो गया प्लान* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

महाकुम्भ में बसंत पंचमी पर नाव से पहुंचकर आतंकी लाजर मसीह को करना था धमाका,नाविकों की डिमांड से फेल हो गया प्लान*

कौशांबी।उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से गिरफ्तार आतंकी लाजर मसीह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।खुफिया एजेंसी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।सूत्रों के मुताबिक आतंकी लाजर मसीह बसंत पंचमी पर लखनऊ से कौशांबी पहुंचा था।लजर मसीह महाकुंभ में जाने की हर कोशिश कर रहा था,लेकिन भारी सुरक्षा व्यवस्था की वजह से महाकुंभ में नहीं पहुंच पाया।

आतंकी लाजर मसीह माघी पूर्णिमा के दिन महकुंभ में बम धमाका करने की पूरी तैयारी कर रखी थी।लाजर मसीह ने संदीपन घाट से गंगा के रास्ते नाव से महाकुंभ में प्रवेश करने की कोशिश की,लेकिन उसके पास नाविकों को किराया देने के लिए पैसा नहीं था।अब लाजर मसीह को हवाले के पैसों का इंतजार था,लेकिन उससे पहले यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान उसे कोखराज थाना क्षेत्र के सकाढा मोड़ से गुरुवार तड़के गिरफ्तार कर लिया।लाजर मसीह के पास से गोला-बारूद और एक बिना सिमकार्ड का मोबाइल फोन बरामद हुआ था।

संदीपन घाट के पुजारी ने बताया कि पुलिस लगातार यहां आ रही है और नाविकों से पूछताछ कर रही है। पुजारी ने बताया कि पुलिस ने हमसे भी पूछताछ की है।बता दें कि पुलिस अब इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि आतंकी लजर मसीह किस नाविक से महाकुंभ जाने के लिए संपर्क किया था या फिर वह कोई नई थ्योरी बता रहा है।

भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद होने के बाद जब सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया तो पता चला कि ईसाई धर्म अपनाने के बाद से वर्ल्ड विजन इंटरनेशनल संस्था द्वारा लजर मसीह को आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही थी।

बता दें कि वर्ल्ड विजन इंटरनेशनल कई देशों में ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करती है,वर्ल्ड विजन संस्था का कनेक्शन सामने आने के बाद अब यूपी एटीएस एजेंट की तलाश में कौशांबी से लेकर लखनऊ और पीलीभीत तक छापेमारी कर रही है। माना जा रहा है कि आतंकी लजर मसीह को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है, ताकि उसके मददगारों और पनाहगारों तक पुलिस के हाथ पहुंच सकें।

Check Also

Featured Video Play Icon

चाचूपुर में युवक का शव मिलने पर परिजनों ने किया बवाल पथराव और धक्का मुक्की में घायल हुए पुलिसकर्मी चाचूपुर में भारी पुलिस बल तैनात

🔊 Listen to this चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट संवाददाता फर्रुखाबाद राजेपुर थाना क्षेत्र …