नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बेटी की शादी से पहले सासु मा अपने दामाद के साथ फरार – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

बेटी की शादी से पहले सासु मा अपने दामाद के साथ फरार

अलीगढ़ संवाद
दूल्हे राजा और साथ में है इनकी सासु मां…!

आगामी 16 अप्रैल को इनकी बेटी के साथ इनका शादी होना तय हुआ था। करीब एक महीने पहले शादी की बातचीत फाइनल हुई थी। उसी दौरान होने वाले दामाद जी ने सासु मां को एक मोबाइल दिया... और फिर नॉर्मल बातचीत चालू हुई… फिर कुछ दिनों में ही इन दोनों की केमिस्ट्री जमने लगी, और इतनी जमने लगी कि शादी के सीन से बेटी ही गायब हो गई। होने वाले ससुर जी बैंगलोर में जॉब करते है। जब वो पिछली मर्तबा घर आये तो देखा कि होने वाले दामाद जी सासु मां से घंटों-घंटों तक बात करते है.. 24 में से 20 घण्टे फोन में ही लगे रहते है। होने वाली बीवी तो कहीं है ही नहीं, कोई संपर्क नहीं, बस हरदम हर वक्त सासु मां।
अब शादी के 9 दिन पहले सासु मां होने वाले दामाद जी के साथ फुर्र हो गई। घर में बेटी के लिए जो भी रुपये और गहनें-जेवरात जमा थे वो सब भी अपने साथ लेकर निकल ली। घर में अब कोई पैसा शेष नहीं।इतना ही नहीं, होने वाले दामाद जी ने भागने के बाद होने वाले ससुर जी को फोन करके बताया कि, तुम लोगों ने सासु मां को 20 साल तक बहुत परेशान किया है, सताया है, जुल्म किया है.. अब इन्हें हमेशा के लिए भूल जाओ। ढूंढ़ने की कोशिश भी मत करना।✍️

Check Also

फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर भोले भाले लोगों के साथ ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर संगठित गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

🔊 Listen to this ** _कासगंज से ब्यूरो रिपोर्ट_ सर्टिफिकेट गैंग का भंडाफोड़, निर्माणाधीन बिल्डिंग …