प्रधान संपादक देवराज सिंह की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद संवाद
प्रेरणा सभागार, विकास भवन में सोमवार को पराविधिक स्वयंसेवकों, अधिकार मित्रों का क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण-संवर्धन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें इटावा, एटा, फर्रुखाबाद, कासगंज, मैनपुरी जिलों के पराविधिक स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
जनपद न्यायाधीश ने सभी जिलों
के दो-दो सर्वश्रेष्ठ पराविधिक स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने पीएलवी ‘की भूमिका, महत्व व समाज में उनके योगदान पर जोर देते हुए सभी को प्रोत्साहित किया। सचिव रूपेंद्र सिंह टोंगर व एटा के सचिव कमालुद्दीन ने नालसा की जागृति, डा, आशा, साथी, परमवीर परिवार सहायता जैसी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, अध्यक्ष
बाल सेवा समिति दीप नारायण, जिला ह प्रोबेशन अधिकारी प्रतिनिधि सोहन प्र गुप्ता व वन स्टाप सेंटर की अधीक्षक वंदना भदौरिया ने बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, मानंव तस्करी, बाल विवाह, महिला कल्याण योजनाओं आदि पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। असिस्टेंट लीगल एड : डिफेंस काउंसिल सुश्री रजनी . शुक्ला व हर्ष पटेल ने पीएलवी को किशोर न्याय अधिनियम, पोक्सो एक्ट, बाल श्रम कानून और पाश एक्ट संबंधी प्रशिक्षण दिया।

बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

