नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया

*

फर्रुखाबाद संवाद*

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के तत्वधान में जनपद न्यायालय फर्रुखाबाद के ए. डी. आर. भवन जनपद न्यायालय फर्रुखाबाद में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद ने सभागार में उपस्थित तमाम पैरा लीगल वॉलिंटियर्स/अधिकार मित्र एवं वादकारीगण को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व मानवाधिकार दिवस प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को विश्व भर में मनाया जाता है, जिसके माध्यम से व्यक्ति की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं मूलभूत अधिकारों के हनन के बारे में जागरूक किया जाता है, भारतीय संविधान में भी व्यक्ति के मूलभूत अधिकारों एवं कर्तव्यों वर्णन किया गया है,देश में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तथा प्रांतों में राज्य मानवाधिकार आयोग,अपना कार्य सुचारू रूप से कर रहा है, माननीय संजय कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद द्वारा परा लीगल वॉलिंटियर्स की विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने हेतु कई समितियां गठित की गई बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, शिवनरेश सिंह, रघुवीदास, सत्यपाल सिंह, यशपाल सिंह,आलोक मिश्रा, देवराज सिंह,सरिता दुबे द्वारा भी सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया, जिसका सफल संचालन अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार राणा,डिप्टी चीफ़ लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा किया गया तथा सभागार में उपस्थित लोगों को विधिक राय देकर जागरूक किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में राम सिंह मौर्य, बिलाल, शिवम, विशाल तथा राघवेन्द्र आदि का भी योगदान रहा

.

Check Also

अब प्रदेश में बिना पैन कार्ड के किसी भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।

🔊 Listen to this ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तर प्रदेश यूपी सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री को …