संवाद फर्रुखाबाद
प्रधान संपादक देवराज सिंह की रिपोर्ट
जनपद न्यायालय फतेहगढ़ फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13.12.2025 को किया गया जिसमें माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश/प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री सुभाष चंद्र शर्मा जी के कर कमलों से राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन कराया गया,
माननीय उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुबह 10:30 बजे जनपद न्यायालय फतेहगढ़ पहुंचे,उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया तथा माननीय न्यायमूर्ति द्वारा जनपद न्यायालय फतेहगढ़ के प्रांगण में पौधारोपण किया गया एवं मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित किया गया
जिसमें जनपद न्यायाधीश माननीय नीरज कुमार जी, श्रीमती शैली राय, अभिनितम उपाध्याय, शैलेंद्र सचान, तरुण कुमार सिंह, श्रीमती रितिका त्यागी, मेराज अहमद, दीपेंद्र कुमार सिंह, अवधेश तिवारी, अंकित मित्तल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार, सी जे एम घनश्याम शुक्ला, ज्ञानेंद्र कुमार अन्य न्यायिक अधिकारी गण उपस्थित रहे,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहगढ़ फर्रुखाबाद के अपर जिला जज /सचिव संजय कुमार ने लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य लंबित वादों का त्वरित, सरल और सुलह के माध्यम से निस्तारण करना है।
राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए आमजन को कम खर्च में शीघ्र न्याय मिलता है, जिससे न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ भी कम होता है।इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के दीवानी, फौजदारी, पारिवारिक, बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना दावा और राजस्व संबंधी मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। बड़ी संख्या में मामलों का समाधान हुआ। लोक अदालत में बैंक, बीमा, जिला उपभोक्ता फोरम, मोटर एक्सीडेंट क्लेम, पारिवारिक मामले,बिजली विभाग के मामले न्यायाधीश गण द्वारा निपटाए गए, जिसमें अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार राणा डिप्टी चीफ़ लीगल एड डिफेंस काउंसिल ने प्रतिभाग कर वादकारियों को विधिक राय देकर मामलों के निस्तारण में सहयोग किया,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता शिव नरेश सिंह, रघुवर दास, ओम प्रकाश गौतम द्वारा अधिकारियों को सहयोग प्रदान किया गया तथा बर एसोसिएशन फतेहगढ़ के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार द्वारा माननीय न्यायमूर्ति जी को विधि प्रहरी पुस्तक भेंट की गई बार एसोसिएशन फतेहगढ़ की अध्यक्ष शशि भूषण सिंह महासचिव कुंवर सिंह यादव श्री किशोर मिश्रा तथा राजेश अग्निहोत्री द्वारा माननीय न्यायमूर्ति जी से भेंट कर स्वागत किया गया,अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद संजय कुमार द्वारा कार्यक्रम के उपरांत सभी का आभार व्यक्त किया गया
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

