प्रधान संपादक देवराज सिंह की रिपोर्ट
फतेहगढ़ कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह व क्राइम इंस्पेक्टर तेज सिंह ने चौकीदारों व फ्लॉवर 15 कंबल वितरित किए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने ग्राम प्रहरी को पुलिस विभाग की रीढ़ की हड्डी बताया।
उन्होंने कहा कि चौकीदारों के सहयोग से अपराधों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। इसलिए उन्हें मुस्तैद रहकर छोटी से छोटी सूचनाएं अधिकारियों तक पहुंचानी चाहिए, ताकि समय रहते घटनाओं पर काबू पाया जा सके। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं और अवैध गतिविधियों की समय पर सूचना देकर ग्राम प्रहरी पुलिस की मदद करते हैं। इसके लिए समय-समय पर उनका सम्मान भी किया जाता है।
इंस्पेक्टर रणविजय सिंह ने सभी ग्राम प्रहरियों से पुलिस के महत्वपूर्ण अंग होने के नाते गांव-देहात की प्रत्येक गतिविधि की सूचना थाना कोतवाली को देने का आह्वान किया, ताकि आपसी समन्वय बना रहे।
इस मौके पर सभी चौकीदारों ने अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा से निभाने की शपथ ली। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर तेज सिंह, उपनिरीक्षक राममोहन सिंह,मालखाना इंचार्ज कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल देवेंद्र जादौन,नीरज सिंह, रामशरण यादव ,कोतवाली फतेहगढ़ का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
.
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

