नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कानपुर सांसद के प्रयास से अमृतपुर को जल्द मिलेगा रोडवेज यात्री प्रतीक्षालय, स्थल का हुआ निरीक्षण – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

कानपुर सांसद के प्रयास से अमृतपुर को जल्द मिलेगा रोडवेज यात्री प्रतीक्षालय, स्थल का हुआ निरीक्षण

संवाद फर्रुखाबाद

सह संपादक आलोक गुप्ता की रिपोर्ट

अमृतपुर। कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी के प्रयासों से अमृतपुर में रोडवेज यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार द्वारा अमृतपुर पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नगला हूसा ग्राम प्रधान रामबरन सक्सेना ने रोडवेज यात्री प्रतीक्षालय निर्माण के लिए औपचारिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रधान ने बताया कि फर्रुखाबाद–बदायूं मार्ग पर तहसील मुख्यालय से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी 13 डिसमिल भूमि को ग्राम सभा द्वारा रोडवेज बस प्रतीक्षालय के लिए उपलब्ध कराने की स्वीकृति दे दी गई है।
इस मौके पर फर्रुखाबाद से अमृतपुर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए देर रात्रि बस सेवा शुरू करने की भी मांग रखी गई। क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि आज स्थल का सर्वे कर लिया गया है और जल्द ही यात्री प्रतीक्षालय निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए देर रात्रि बस संचालन भी शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया गया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व कानपुर सांसद रमेश अवस्थी के अपने पैतृक गांव आगमन के दौरान क्षेत्रीय मीडिया द्वारा रोडवेज बस स्टैंड निर्माण की मांग उठाई गई थी। सांसद ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया, जिसके परिणामस्वरूप आज निरीक्षण की कार्रवाई की गई। सांसद के प्रयासों से अमृतपुर में रोडवेज बस स्टैंड बनने की दिशा में ठोस पहल हुई है।
सांसद के छोटे भाई राजीव अवस्थी उर्फ गप्पू ने बताया कि प्रतीक्षालय के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय एक रूम और टीन शेड की भी स्वीकृति कराई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सांसद के छोटे भाई राजीव अवस्थी उर्फ गप्पू, अजय अवस्थी, मनोज अवस्थी तथा नगला हूसा ग्राम प्रधान रामवरन सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए इसे यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा बताया।

Check Also

अब प्रदेश में बिना पैन कार्ड के किसी भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।

🔊 Listen to this ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तर प्रदेश यूपी सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री को …