नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमृतपुर कस्बा में पशु चोरी वारदात को अंजाम देने का किया प्रयास – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

अमृतपुर कस्बा में पशु चोरी वारदात को अंजाम देने का किया प्रयास

संवाद फर्रुखाबाद

अमृतपुर,

कस्बा अमृतपुर में सोमवार की देर रात चोरों ने पशु चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने कस्बा निवासी सुदेश सिंह पुत्र स्व. विश्वनाथ सिंह के घर में घुसकर भैंस व अन्य जानवर चोरी करने की कोशिश की। हालांकि परिजनों की सतर्कता से चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और भैंस छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान चोरों ने विरोध करने पर सुदेश सिंह के पुत्र को घायल भी कर दिया। अमृतपुर थाना क्षेत्र में लगभग एक दर्जन से अधिक चोरियों को चोर दे चुके अंजाम पुलिस के हांथ खाली कोई सुराग नहीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात अज्ञात चोर पिकअप वाहन से आए और सुदेश सिंह के घर स्थित हाते का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। वहां बंधी भैंस व अन्य पशुओं को खोलकर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान गाय के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर सुदेश सिंह की नींद खुल गई। उन्होंने तत्काल परिजनों को आवाज लगाई, जिससे परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर निकल आए।
परिजनों को आता देख चोर घबरा गए और जानवरों को छोड़कर पिकअप से भागने लगे। इसी बीच सुदेश सिंह के पुत्र अर्पित सिंह व अक्षय प्रताप सिंह ने भैंस को छुड़ाने का प्रयास किया, जिस पर चोरों ने पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर लगने से अर्पित सिंह घायल हो गए। वहीं छोटे पुत्र अक्षय प्रताप सिंह ने पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चोरों ने उसे कुचलने की कोशिश की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद पीड़ित सुदेश सिंह ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही चोर पिकअप सहित फरार हो चुके थे। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।
थाना इंचार्ज मोनू शाक्या ने बताया है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच की जा रही है।

Check Also

जसमई सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद जसमई सड़क की क्षतिग्रस्त पुलिया, गड्ढों एवं साफ-सफाई की समस्या …