नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बोर्ड परीक्षा की तैयारी में बच्चे नहीं पहुंच रही गांव में बिजली* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

बोर्ड परीक्षा की तैयारी में बच्चे नहीं पहुंच रही गांव में बिजली*

संबाद फर्रुखाबाद

अमृतपुर फर्रुखाबाद 15 फरवरी। बिजली व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार ने प्रत्येक गांव तक इसे सुचारु करने के आदेश दिए हुए है। इसी क्रम में छोटे बड़े सभी गांव तक बिजली पहुंचाने का काम विभाग द्वारा किया गया परंतु इस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए विभाग की लापरवाही सामने आती है। इस समय हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षाओं की तैयारी छात्र-छात्राओं द्वारा की जा रही है। 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली है। ऐसी स्थिति में इन पढ़ने वाले बच्चों को कोई असुविधा न हो इसके लिए बिजली का बने रहना अति आवश्यक है। परंतु थाना क्षेत्र के गांव रामप्रसाद नगला में बीते 5 दिनों से बिजली सप्लाई बंद है। इस गांव में पांच सैकड़ा से अधिक लोग रहते हैं और 12 बिजली के कनेक्शन भी हैं। खंबा टूटा पड़ा है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की परंतु विभाग के कानों में जू तक नहीं रेंगी। इस स्थिति में यहां पढ़ने वाले बच्चे अपनी पढ़ाई विधिवत नहीं कर पा रहे हैं। इन लोगों ने मांग की है कि जल्द ही बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को असुविधा न हो। जब बिजली सप्लाई बाधित होने के संबंध में विभाग के अवर अभियंता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस गांव के लोगों ने किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी और जो कनेक्शन धारी हैं उन पर बिजली का बिल काफी समय से बकाया है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी बिलों का भुगतान नहीं किया गया। लेकिन विभाग फिर भी 2 दिन के अंदर विद्युत सप्लाई को दुरुस्त कर देगा और इस गांव की सप्लाई चालू कर दी जाएगी।

Check Also

22 फरवरी को आफीसर क्लब में लगेगा मेगा कैंप, जिले के आम लोगों की जन समस्याओं का होगा समाधान*

🔊 Listen to this प्रधान संपादक देवराज सिंह की रिपोर्ट बृहद मेगा कैंप 22 फरवरी …