नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गालीबाज दरोगा का युवक के साथ लगी देकर मारपीट का वीडियो वायरल, SSP ने किया लाइन हाजिर* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

गालीबाज दरोगा का युवक के साथ लगी देकर मारपीट का वीडियो वायरल, SSP ने किया लाइन हाजिर*

संवाददाता एटा

एटा

थाना अलीगंज क्षेत्र के पड़ाव इलाके में एक दरोगा की दबंगई का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार एक युवक के साथ सरेआम गाली-गलौज करते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित युवक बार-बार ‘सर जी’ कहकर माफी मांगता दिख रहा है, लेकिन खाकी का नशा चढ़े दरोगा पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। वीडियो वायरल होते ही जनता में भारी आक्रोश फैल गया। मामले का संज्ञान लेते हुए एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्याम नारायण सिंह ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। SSP ने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता और नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था की रक्षा करने वाले यदि खुद कानून तोड़ेंगे, तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। जांच पूरी होने पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय होगी। यह घटना एक बार फिर पुलिस महकमे में सुधार की जरूरत को उजागर कर रही है।

Check Also

14 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में की गई तैयारी बैठक*

🔊 Listen to this संवाद फर्रुखाबाद कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद में दिनांक 12.02.2026 …