नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस ने युवक को 20 करोड़ की चरस व कर सहित किया गिरफ्तार* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

पुलिस ने युवक को 20 करोड़ की चरस व कर सहित किया गिरफ्तार*

*

महराजगंज से ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस 48 किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक जब्त की गई चरस का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य लगभग 20 करोड़ रुपये आंका गया है।फिलहाल पुलिस टीम इस पूरे मामले को लेकर पड़ताल में जुटी है। आरोपी 35 वर्षीय राकेश यादव महाराजगंज का रहने वाला है,उसे पारसा मलिक थाने की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा,वह थुथिबारी से नौतनवा जा रहा था।पुलिस ने उसकी कार को रोककर तलाशी ली, इस दौरान 59 पैकेटों में छिपाई गई कुल 48.686 किलो चरस बरामद हुई।पुलिस ने इसी के साथ आरोपी की कार भी जब्त कर ली। राकेश यादव पर संदेह है कि वह किसी गिरोह के लिए मादक पदार्थों को लाने-ले जाने का काम कर रहा था,इसके अलावा कार में मौजूद एक अन्य व्यक्ति मौके से भाग निकला,उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि चरस कहां से लायी गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। इस मामले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।इस गिरफ्तारी से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। आरोपी राकेश यादव के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।पुलिस उसकी भूमिका तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें मादक पदार्थों से जुड़े किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो, तो तुरंत थाने को सूचित करें।

Check Also

भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विश्व हिंदू महासंघ के तत्वाधान में भव्य आयोजन संपन्न

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद ब्यूरो फर्रुखाबाद। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर विश्व …