प्रधान संपादक देवराज सिंह की रिपोर्ट
संवाद फतेहगढ़ फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद। थाना कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को करीब 11:00 बजे रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित सिल्वर स्पून होटल पर पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।
जानकारी के अनुसार, भोला सिंह पुत्र श्री राजवीर सिंह निवासी सैनिक कॉलोनी, थाना कोतवाली फतेहगढ़ होटल पर कॉफी पी रहे थे। इसी दौरान उनके सगे जीजा शिव कुमार पुत्र रामनरेश सिंह निवासी सैनिक कॉलोनी भी वहां पहुंच गए। पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
मारपीट की घटना में दोनों पक्षों को चोटें आईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया
। दोनों पक्षों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

