नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्वी गोटिया के पास सांड से टकराई डायल 112 की गाड़ी, तीन पुलिसकर्मी घायल घायल पुलिस कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

पूर्वी गोटिया के पास सांड से टकराई डायल 112 की गाड़ी, तीन पुलिसकर्मी घायल घायल पुलिस कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट

राजेपुर। थाना राजेपुर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब दो बजे पूर्वी गोटिया के पास सड़क पर अचानक आए सांड से डायल 112 पुलिस वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाढ़ के पानी से भरी खाई में पलट गया। हादसे में वाहन सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार डायल 112 की गाड़ी संख्या 5604 कुतलूपुर गांव में विवाद की सूचना पर गई थी। कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पूर्वी गोटिया के पास अचानक सांड सड़क पर आ गया और पुलिस वाहन उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में दीवान राजकुमार (40), सिपाही सुमित (30) और सिपाही ओमवीर (30) घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

Check Also

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट फर्रुखाबाद। शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 …