नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तीन दिन से जारी धरने में नहीं पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

तीन दिन से जारी धरने में नहीं पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी

संवाददाता फर्रुखाबाद

संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट

राजेपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में आशा एवं आशा संगिनियों का मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर तीन दिन से धरना प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मानसिंह मौके पर नहीं पहुंचे और आशा कार्यकर्ताओं का हालचाल नहीं लिया।
आशा एवं आशा संगिनियों ने मानदेय में उचित और सम्मानजनक वृद्धि किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। महंगाई बढ़ने के साथ ही कार्य का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है, जबकि वर्तमान में मिलने वाला मानदेय उनके लिए अपर्याप्त है।


आशा संगिनियों ने बताया कि मांग पर अपेक्षित निर्णय न होने के कारण वे 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक कार्य बहिष्कार करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने अधिकारियों से मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए मानदेय में शीघ्र वृद्धि के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
आशा संगिनियों ने बताया कि 5 अक्टूबर को लखनऊ जाकर उच्च स्तर पर अपनी मांग रखने का निर्णय भी लिया गया है।
इस दौरान पूजा, अमीना खानम, सावित्री कुशवाहा, रिंका, सीता, गीता और शाहिना सहित अन्य आशा एवं आशा संगिनियां मौजूद रहीं।

Check Also

कम्पिल में जुटे सैकड़ों पत्रकार, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता पर हुआ मंथन

🔊 Listen to this प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन का 9वां स्थापना दिवस एवं पत्रकार …