नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद। शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में माननीय सांसद फर्रुखाबाद श्री मुकेश राजपूत की उपस्थिति में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा जनसुनवाई की गई।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के संबंध में जानकारी ली।

अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के उचित समाधान का भरोसा दिलाया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

न्यायालय के आदेश पर लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 6 लोगों पर मुकद्दमा दर्ज,*

🔊 Listen to this मुकद्दमा दर्ज होते ही सरकारी महकमे में मचा हड़कंप, ब्यूरो चीफ …