नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कम्पिल में जुटे सैकड़ों पत्रकार, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता पर हुआ मंथन – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

कम्पिल में जुटे सैकड़ों पत्रकार, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता पर हुआ मंथन

प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन का 9वां स्थापना दिवस एवं पत्रकार सम्मेलन आयोजित

ब्यूरो चीफ ललित राजपूत की रिपोर्ट

कम्पिल, फर्रुखाबाद।
बीतेदिन प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन (भारत) का 9वां स्थापना दिवस एवं पत्रकार सम्मेलन शुक्रवार को श्वेतांबर जैन मंदिर, कंपिल में आयोजित किया गया। सम्मेलन में फर्रुखाबाद जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों पत्रकारों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं जनहितकारी पत्रकारिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय विनय सिंह कुशवाहा को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
सम्मेलन में पत्रकारिता की बदलती चुनौतियों, पत्रकारों की जिम्मेदारियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाचारों के प्रकाशन से पूर्व तथ्यों की पुष्टि करना पत्रकारों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पत्रकारों को समाज की समस्याओं और आमजन की आवाज को निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ सामने रखना चाहिए।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल गोड, राष्ट्रीय महासचिव संजय शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल प्रजापति, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ताहिर खां ‘बब्बू’ तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल कय्यूम, महेश वर्मा जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार चंद्र प्रकाश दीक्षित, अनुराग सिंह गंगवार, नवीन मिश्रा, निर्मल त्रिवेदी, प्रताप यादव, प्रशांत अवस्थी, बृजकांत दीक्षित एवं मीनू सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सम्मेलन में सहभागिता की।
अंत में आयोजकों ने अतिथियों, पदाधिकारियों एवं पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

Check Also

न्यायालय के आदेश पर लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 6 लोगों पर मुकद्दमा दर्ज,*

🔊 Listen to this मुकद्दमा दर्ज होते ही सरकारी महकमे में मचा हड़कंप, ब्यूरो चीफ …