नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नोएडा की सुपरनोवा इमारत से 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

नोएडा की सुपरनोवा इमारत से 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा की सुपरनोवा इमारत से 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

​नोएडा: दिल्ली-एनसीआर की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल नोएडा स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 43वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर संभव जैन नामक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।
​सूत्रों के मुताबिक, संभव जैन सुपरनोवा इमारत के एक एयरबीएनबी (Air BNB) फ्लैट में अकेले ठहरे हुए थे। 43वीं मंजिल यानी काफी अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और एयरबीएनबी की बुकिंग डिटेल्स खंगाली जा रही हैं।
​फिलहाल युवक द्वारा इतना खौफनाक कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इस बारे में भी पुलिस अभी पड़ताल कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

न्यायालय के आदेश पर लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 6 लोगों पर मुकद्दमा दर्ज,*

🔊 Listen to this मुकद्दमा दर्ज होते ही सरकारी महकमे में मचा हड़कंप, ब्यूरो चीफ …