नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पांचवें दिन भी जारी रहा आशा-संगिनी का धरना – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

पांचवें दिन भी जारी रहा आशा-संगिनी का धरना

संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट

राजेपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर परिसर में मानदेय बढ़ाने और अपनी मांगों को लेकर आशा एवं आशा संगिनियों का धरना प्रदर्शन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। लगातार पांच दिनों से आशा कार्यकर्ता धरने पर बैठी हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी के मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने की बात सामने नहीं आई।
धरने पर बैठी आशाओं का कहना है कि वे लगातार पांच दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं, इसके बावजूद उनकी समस्याओं की सुध लेने के लिए कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच वर्तमान मानदेय में कार्य करना मुश्किल हो रहा है। आशाओं ने मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को पूरा किए जाने की मांग की है।
वहीं, आशाओं के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मानसिंह भी धरना स्थल पर पहुंचकर उनका हाल-चाल लेने नहीं पहुंचे। इससे धरने पर बैठी आशा एवं संगिनियों में नाराजगी है। आशाओं ने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही है।

Check Also

कम्पिल में जुटे सैकड़ों पत्रकार, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता पर हुआ मंथन

🔊 Listen to this प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन का 9वां स्थापना दिवस एवं पत्रकार …