नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मा0 पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का फतेहगढ़ दौरा, कलेक्ट्रेट में की विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

मा0 पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का फतेहगढ़ दौरा, कलेक्ट्रेट में की विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा*

सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट

*फतेहगढ़, फर्रुखाबाद।*

आज मा0 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री जयवीर सिंह जी के जनपद फतेहगढ़ आगमन पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई।

मा0 मंत्री जी के जनपद आगमन के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मा0 पर्यटन मंत्री जी द्वारा की गई।

बैठक के दौरान मा0 मंत्री जी द्वारा जनपद में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, निर्माण कार्यों, सड़क, पर्यटन विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप आम जनमानस को सभी योजनाओं का लाभ मिले और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जनपद के मा0 जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी फतेहगढ़, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

चौथे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना, NHAI व PWD अधिकारियों ने दी कार्य योजना की गारंटी

🔊 Listen to this संवाददाता अंकित सिंह की रिपोर्ट ​फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश): भारतीय किसान यूनियन …