नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यातायात माह-2026 : सनबीम पब्लिक स्कूल में बच्चों को दी गई सड़क सुरक्षा की पाठशाला* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

यातायात माह-2026 : सनबीम पब्लिक स्कूल में बच्चों को दी गई सड़क सुरक्षा की पाठशाला*

श
*संवाददाता अभिषेक तिवारी*

पुलिस अधीक्षक महोदया, फतेहगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे यातायात माह-2026 अभियान के अंतर्गत आज यातायात पुलिस टीम द्वारा सनबीम पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संवाददाता फर्रुखाबाद

कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस टीम ने स्कूली छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। बच्चों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, रेड लाइट का सम्मान करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके साथ ही यातायात पुलिस द्वारा प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न आधुनिक उपकरणों, जैसे- स्पीड रडार गन, अल्कोमीटर (ब्रेथ एनालाइजर) आदि की कार्यप्रणाली के बारे में भी बच्चों को अवगत कराया गया। बच्चों ने बड़ी जिज्ञासा के साथ यातायात नियमों से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका यातायात पुलिस टीम द्वारा सरल भाषा में समाधान किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में छोटी उम्र से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा होगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी।

Check Also

चौथे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना, NHAI व PWD अधिकारियों ने दी कार्य योजना की गारंटी

🔊 Listen to this संवाददाता अंकित सिंह की रिपोर्ट ​फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश): भारतीय किसान यूनियन …