नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौथे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना, NHAI व PWD अधिकारियों ने दी कार्य योजना की गारंटी – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

चौथे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना, NHAI व PWD अधिकारियों ने दी कार्य योजना की गारंटी

संवाददाता अंकित सिंह की रिपोर्ट

​फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश): भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश का विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर 30 अक्टूबर से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
​धरना स्थल पर पहुंचे राजेपुर थानाध्यक्ष ने किसानों की मांगें सुनीं। इसके बाद NHAI 730C (बरेली-इटावा हाईवे) के घटिया निर्माण की शिकायतों पर प्रोजेक्ट मैनेजर विश्वास मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि हाईवे पर चार नए पुलों का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा और बेवर-इटावा हाईवे मार्ग पर 15 दिनों के भीतर नई लेयर बिछाने का काम किया जाएगा।
​वहीं, PWD विभाग के अधीक्षण अभियंता से हुई वार्ता के क्रम में जेई अंकित सिंह धरना स्थल पहुंचे और विभागीय सड़कों का चिन्नांकन किया। उन्होंने बताया कि कुछ सड़कों का निर्माण मंडी परिषद और प्रांतीय खंड से कराया जाना है, जिसकी कार्य योजना सूची शीघ्र ही संगठन को सौंप दी जाएगी।


​भूख हड़ताल पर बैठे जिला उपाध्यक्ष रक्षपाल सिंह के स्वास्थ्य का राजेपुर सरकारी अस्पताल की मेडिकल टीम द्वारा परीक्षण किया गया।
​किसान नेताओं ने तहसील अमृतपुर में अवैध खनन की अनदेखी पर रोष जताया और खनन अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर कड़ी आपत्ति जताई। साथ ही, फर्रुखाबाद शहर में बिजली विभाग की लंबित समस्याओं के लिए SE के आगमन की मांग की।
​तहसील सदर के ग्राम पापियापुर के किसानों की अंश संशोधन संबंधी समस्याओं पर संगठन ने वर्तमान लेखपाल आशुतोष पांडे पर गंभीर आरोप लगाए। किसानों का आरोप है कि लेखपाल द्वारा लंबे समय से चक्कर लगवाए जा रहे हैं और धन उगाही की मांग की जा रही है, न देने पर भूमि को विवादित घोषित कर दिया जाता है। भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश ने भ्रष्ट लेखपाल के तत्काल निलंबन और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
​संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक भ्रष्ट लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक अनिश्चितकालीन धरना व प्रदर्शन जारी रहेगा।

Check Also

यातायात माह-2026 : सनबीम पब्लिक स्कूल में बच्चों को दी गई सड़क सुरक्षा की पाठशाला*

🔊 Listen to this श *संवाददाता अभिषेक तिवारी* पुलिस अधीक्षक महोदया, फतेहगढ़ के निर्देशन में …