फर्रुखाबाद थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत जनैया सठेया के रहने वाले कमलेश राजपूत उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र श्याम बिहारी घर से खेत के पास एक आम का बाग है ।जो उदयवीर शाक्य का है। मृतक कमलेश वहां से निकल रहा था। किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसमें तीन हमलावरों ने उदयवीर शाक्य , पप्पू शाक्य ,रजनीश शाक्य , राम लखन,और छोटू,सभी ने पीट-पीट कर कमलेश राजपूत की हत्या कर दी। परिजनों को सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे ।तो देखा कि कमलेश मृतक अवस्था में पड़ा हुआ है। कमलेश की शादी 2014 में पत्नी अंजू उम्र लगभग 32 वर्ष दिनारपुर से हुई थी मृतक के तीन संतान है
जिसमें पल्लवी 7 वर्ष ,दूसरी पुत्री 5 वर्ष, तथा 3 वर्ष का बेटा, है। कमलेश दो भाई एक बहन था जिसमें बड़ा भाई अखिलेश राजपूत दिल्ली गुड़गांव स्पोर्ट सिलाई की कंपनी में काम करता है ।तथा वह घर आया हुआ था। कमलेश भी पहले दिल्ली में काम करता था। लेकिन अब गांव में रहकर खेती-का काम करता और अपने परिवार का भरण पोषण करता था ।उसकी एक बहन है। जिसकी शादी गांव सीसिया नगला मोटा स्टेशन के पास है ।वहां उसकी शादी हुई। परिवारी जनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची थाना मऊ दरवाजा पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।इस घटना से परिवार में मातम से छा गया ।वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Check Also
अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी सुनील गिहार गंभीर रूप से घायल, साजिश की आशंका
🔊 Listen to this संरक्षक रामवीर राजपूत की रिपोर्ट फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत गांधी के पूर्व …

बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News
