नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्रामीण अंचल से निकल कर प्रिंस यादव ने जीता अंडर-19 100 मीटर मे गोल्ड* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

ग्रामीण अंचल से निकल कर प्रिंस यादव ने जीता अंडर-19 100 मीटर मे गोल्ड*

*
_फर्रुखाबाद से मंडल ब्यूरो ललित राजपूत के साथ विजय सिंह की रिपोर्ट_

थाना कम्पिल सिकंदरपुर निवासी प्रिंस यादव ने जीता अंडर-19 एथलीट में स्वर्ण पदक, प्रिंस यादव सिकंदरपुर ख़ास निवासी है जिनके पिता सुल्तान सिंह यादव उर्फ़ बाबा एक समाजिक कार्यकर्ता है जिन्होंने ने बाढ़ प्रभावित लोगों की ख़ूब मदद की उन्हीं का बेटा आज गोल्ड पदक विजेता बना जिसने न सिर्फ़ अपने परिवार का नाम रौशन किया बल्कि अपने क्षेत्र का भी नाम रोशन किया। ग्रामीण अंचल से निकलकर अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते आज अंडर-19 100मीटर रेश एथलीट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं ग्रामीणों और मित्रों में खुशी की लहर, आपको बताते चलें कि प्रिंस यादव ने आगरा में 18वें नेशनल स्कूल स्पोर्ट्स अंदर-19 में स्वर्ण पदक जीत का इतिहास रच दिया उन्होंने विश्व रिकॉर्ड से मात्र पॉइंट .4 सेकंड से कम रहे उन्होंने 11.2 सेकेंड में 100 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता। गांव सिकंदरपुर खास एवं कम्पिल में कुलदीप सैनी ने प्रिंस को माला व पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। उनकी माता के द्वारा तिलक लगाकर अपने लाल की आरती उतारकर गोल्ड मेडलिस्ट का स्वागत किया। मित्रों एवं पारिवारिक जनों के द्वारा फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं प्रिंस यादव ने बताया कि हमारी प्रारम्भिक शिक्षा कम्पिल से इसके बाद मिडिल की क्षिक्षा सी पी विद्या निकेतन कायमगंज से ली, उन्होंने ने कहा कि विद्यालय के डायरेक्टर मैडम मिथलेश अग्रवाल जी का विशेष योगदान है। सी पी स्कूल के पीटीआई का भी विशेष रूप से। इसके बाद श्री द्रोणाचार्य फिजीकल ऐकेडमी कायमगंज में चंदन दीक्षित उर्फ़ सौरभ दीक्षित की देख रेख में तैयारी की। 25 दिन पहले प्रतियोगिता के लिए ट्रायल दिया था सोमवार को आगरा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिन्होंने 11.2 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रिंस यादव ने अपनी सफलता के लिये बाबा संतराम एवं गुरुजनों माता-पिता बहन वैष्णवी को दिया।

Check Also

अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी सुनील गिहार गंभीर रूप से घायल, साजिश की आशंका

🔊 Listen to this संरक्षक रामवीर राजपूत की रिपोर्ट ​फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत गांधी के पूर्व …