_उसावां बदायूं से मनोहन सिंह की रिपोर्ट_
थाना उसावां क्षेत्र के गांव नवीगंज में भाई दूज के पावन पर्व के साथ ही बुधवार से रामलीला का मंचन शुरू हो गया। प्रथम दिवस में रामलीला मंच का पूजन किया गया। नवीगंज इस बार श्री रामलीला की 50वी ऐतिहासिक वर्षगाठ बहुत धूमधाम से मना रहा है। जो कि ग्राम वासियों व क्षेत्रवासियो के लिए गर्व की बात है। रामलीला मंचन की शुरुआत हवन पूजन के साथ ही गांव के सभी सम्मानित भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा उद्घाटन करा
एक नई परम्परा का शुभारंभ किया गया। इस बार रामलीला का मंचन अयोध्या से आई हुई श्रीराम लीला मंचन कमेटी के द्वारा हो रहा है। रामलीला मंचन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक व रात्रि में 8 बजे से 1 बजे तक धार्मिक नाटकों का मंचन किया जायेगा। इसमें अयोध्या, वृंदावन के कलाकार मंचन करेंगे। इस अवसर पर भवेश प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष, रामलीला कमेटी अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

