नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिजली विभाग का बड़ा करनामा लाइनमैन ने पोल पर चढ़कर दूल्हे के घर की बिजली काटी, निकल रही थी बारात* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

बिजली विभाग का बड़ा करनामा लाइनमैन ने पोल पर चढ़कर दूल्हे के घर की बिजली काटी, निकल रही थी बारात*

*

_बिजनौर से ब्यूरो रिपोर्ट_

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर में बिजली विभाग की एक लापरवाही ने शादी वाले घर का जश्न फीका कर दिया।डायमंड कॉलोनी निवासी शुभम चौहान के घर 19 फरवरी की शाम बारात निकलने की तैयारी हो रही थी,घर में डीजे बज रहा था और मेहमानों के बीच जश्न का माहौल था। इसी बीच बिजली विभाग का एक लाइनमैन अचानक पहुंचा और बिना किसी नोटिस या सूचना के पोल पर चढ़कर बिजली काट दी। दूल्हे शुभम के मुताबिक उनका बिल जमा है और घर में मीटर भी लगा है।बिजली कटने से शादी की सजावट और डीजे ठप हो गया, जिससे परिवार को भारी परेशानी और रिश्तेदारों के सामने अपमान झेलना पड़ा। बता दें कि बिजली विभाग की इस कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार अब वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी में है। दूल्हे शुभम ने बताया कि बिजली कटने के वक्त घर में बारात जाने की अंतिम तैयारियां चल रही थीं,अचानक हुई इस कार्रवाई से घर में अंधेरा छा गया और शादी के लिए की गई विशेष लाइटिंग महज दिखावा बनकर रह गई। शुभम ने बताया कि उन्हें एक दिन की मोहलत तक नहीं दी गई।अब रिश्तेदार इस मामले को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं,जिससे उन्हें सामाजिक रूप से शर्मिंदगी महसूस हो रही है।शुभम ने बिजली विभाग की इस कार्रवाई को सरासर हठधर्मिता करार दिया है। इस मामले पर अधीक्षण अभियंता धर्मराज सिंह ने कहा कि यह प्रकरण फिलहाल उनकी जानकारी में नहीं है,उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बात की पूरी जानकारी जुटाई जाएगी कि आखिर बिजली काटने के पीछे क्या कारण था।अधीक्षण अभियंता ने साफ किया कि यदि इस कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही या दोष पाया गया,तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विश्व हिंदू महासंघ के तत्वाधान में भव्य आयोजन संपन्न

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद ब्यूरो फर्रुखाबाद। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर विश्व …