जिला ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम अमैयापुर पश्चिमी निवासी सुरेन्द्रपाल पुत्र स्वर्गीय मशाल ने अपनी पैतृक कृषि भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, ग्राम अमैयापुर पूर्वी निवासी नरेश पुत्र स्वर्गीय लटूरी लगातार खेत की मेड़ काटकर उनकी भूमि की ओर बढ़ रहे हैं। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज करते हैं तथा जान से मारने की धमकी भी देते हैं।
पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना यूपी-112 पुलिस को दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और भूमि की पैमाइश होने तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, लेकिन पुलिस के जाने के बाद आरोपित ने फिर से मेड़ बदलकर अतिक्रमण करने का प्रयास किया।
मामले को लेकर अधिवक्ता की ओर से आईजीआरएस, तहसील समाधान दिवस तथा जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र देकर राजस्व एवं पुलिस विभाग से निष्पक्ष जांच कराने, भूमि की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाने तथा दोषी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

