नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , AIMRAH Foundation की बैठक में BLS प्रोग्राम, मोबाइल ऐप और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, उत्कृष्ट सदस्य बनाने वालों का हुआ सम्मान – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

AIMRAH Foundation की बैठक में BLS प्रोग्राम, मोबाइल ऐप और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, उत्कृष्ट सदस्य बनाने वालों का हुआ सम्मान

सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद के सन समृद्धि गेस्ट हाउस, जसमई दरवाजा में AIMRAH Foundation की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी योजनाओं, डिजिटल सदस्यता अभियान तथा Schools Basic Life Support (BLS) & Emergency Response Awareness Program की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार, विद्यालयों में सुरक्षा जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने तथा AIMRAH Foundation के डिजिटल प्लेटफॉर्म को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

बैठक के दौरान पिछले एक महीने में सबसे अधिक नए सदस्य जोड़ने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अभियान में राजन एवं पूजा शाक्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुनील कुमार गुप्ता द्वितीय तथा राहुल शाक्य तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को संगठन की ओर से सम्मानित करते हुए भविष्य में भी सदस्यता अभियान को और अधिक गति देने का आह्वान किया गया।

बैठक में AIMRAH Foundation के मोबाइल ऐप की कार्यप्रणाली भी विस्तार से समझाई गई। बताया गया कि ऐप के माध्यम से सदस्य डिजिटल सदस्यता, कार्यक्रम पंजीकरण, प्रमाण-पत्र डाउनलोड, संगठन की नवीनतम सूचनाएं तथा भविष्य की डिजिटल सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही नए सदस्यों के लिए पंजीकरण और लॉगिन प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में Schools Basic Life Support (BLS) एवं Emergency Response Awareness Program की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्रारंभिक सहायता, CPR की मूल जानकारी, चोकिंग रिस्पॉन्स, प्राथमिक उपचार और आपदा के समय सही प्रतिक्रिया देने के प्रति जागरूक बनाना है। इसके माध्यम से स्कूलों में सुरक्षित वातावरण विकसित करने, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि कार्यक्रम केवल जागरूकता और कौशल विकास के उद्देश्य से संचालित किया जाएगा तथा यह किसी प्रकार की मेडिकल डिग्री या लाइसेंस प्रदान नहीं करता।

बैठक में बताया गया कि इस कार्यक्रम से संबंधित कुछ आवश्यक अनुमतियां मिलने की प्रक्रिया जारी है। जैसे ही सभी औपचारिक अनुमतियां प्राप्त होंगी, कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर लागू करते हुए अधिक से अधिक विद्यालयों, विद्यार्थियों और नागरिकों को इसका लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में चेयरपर्सन राजकमल शाक्य, CEO अर्पित शाक्य, Director General धर्मवीर शाक्य, CHRO आकाश शाक्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, जिला संरक्षक लक्ष्मी नारायण गौतम, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह राजपूत,जिला कोषाध्यक्ष मनोहर लाल, जिला सचिव सुनील कुमार गुप्ता,जिला सचिव अजय राजपूत, जिला सचिव राजन शाक्य, जिला प्रवक्ता अभिषेक सिंह परिहार, जिला कार्यकारी सदस्म रजत प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष डॉ रतन सिंह राजपूत, कार्यकरणी सदस्य राहुल शाक्य, कार्यकरणी सदस्य कौशल शाक्य, जिला सचिव अर्जुन सिंह, मीरा देवी महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष पूजा शाक्य, निखिल शाक्य, उपासना पाल, दीपांशी, प्रतिभा पाल, प्रियांशी, शौम्या कुशवाहा, आयुषी कुशवाहा, पूजा शाक्य, बलराम, संजीव, कुमकुम शाक्य, वंदना शाक्य, आस्था गंगवार, मधु गौतम, माधुरी शाक्य, लखन राजपूत, अर्पित यादव, प्रियांशु कुशवाहा, पूजा शाक्य, अपराजिता सहित जनपद के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन के विस्तार, अधिक विद्यालयों को जोड़ने, प्रत्येक जिले में ट्रेनिंग पार्टनर एवं ट्रेनर नेटवर्क विकसित करने, डिजिटल सदस्यता अभियान को मजबूत करने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Check Also

फर्रुखाबाद:रिक्शा चालक की बेटी अंजली शाक्य ने नीट पास कर बढ़ाया जनपद का मान, तथागत सामाजिक समिति ने किया भव्य सम्मान

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद: जनपद के ग्राम प्रह्लादपुर (संतोष) की बेटी अंजली शाक्य ने …