नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामगंगा नदी में लगभग 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

रामगंगा नदी में लगभग 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी

सह संपादक आलोक गुप्ता की रिपोर्ट

सह संपादक आलोक गुप्ता की रिपोर्ट

राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर के सामने रामगंगा नदी में लगभग 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई सुबह ग्रामीणों ने नदी में शव उतराता देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी
सूचना मिलते ही राजेपुर थाना के थानाध्यक्ष सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उनके साथ फॉरेंसिक टीम के सचिन कुमार, दरोगा आशुतोष और दरोगा सत्यदेव ओझा भी मौजूद रहे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया शव की शिनाख्त के लिए तलाशी ली गई, लेकिन युवक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। युवक ने लाल बनियान, काले रंग का लोअर और स्पोर्ट्स जूते पहन रखे थे दरोगा आशुतोष ने मौके पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला लोहिया अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है और आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है। मामले की जांच जारी है।

Check Also

भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विश्व हिंदू महासंघ के तत्वाधान में भव्य आयोजन संपन्न

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद ब्यूरो फर्रुखाबाद। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर विश्व …