नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यूपी के कई जिलों में तेज हवा, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News
Thick dark black heavy storm clouds covered summer sunset sky horizon. Gale speed wind blowing over blurry coconut palm tree before Norwesters Kalbaishakhi Bordoisila thunderstorm torrential rain.

यूपी के कई जिलों में तेज हवा, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट*

मंडल ब्यूरो चीफ ललित राजपूत की रिपोर्ट

लखनऊ/एटा, 15 मार्च 2026। मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा चेतावनी के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा, ओलावृष्टि और मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए राहत आयुक्त कार्यालय ने सभी संबंधित जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग की सूचना के अनुसार मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर जिलों में आज झोंकेदार हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Thick dark black heavy storm clouds covered summer sunset sky horizon. Gale speed wind blowing over blurry coconut palm tree before Norwesters Kalbaishakhi Bordoisila thunderstorm torrential rain.
मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
राहत आयुक्त कार्यालय ने सभी जिलाधिकारियों और तहसील प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या प्राकृतिक आपदा से संबंधित नुकसान की सूचना मिलती है, तो उसकी जानकारी तत्काल राहत आयुक्त कार्यालय को दी जाए तथा विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित करना सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

Check Also

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हिंदी युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन*

🔊 Listen to this * _म‌ऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के …