नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , न्यायाधीश श्रीमती बिंदिया भटनागर द्वारा केंद्रीय व जिला कारागार लीगल हेल्प डेस्क का किया गया उद्घाटन – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

न्यायाधीश श्रीमती बिंदिया भटनागर द्वारा केंद्रीय व जिला कारागार लीगल हेल्प डेस्क का किया गया उद्घाटन

चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट

संबाद फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के अध्यक्ष /जनपद न्यायाधीश श्री नीरज कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद की सचिव/ न्यायाधीश श्रीमती बिंदिया भटनागर द्वारा केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ तथा जिला कारागार फतेहगढ़ में निरुद्ध बंदीगण से मिलने आने वाले उनके परिवारीजनों व रिश्तेदारों की सहायता हेतु तथा बंदीगण के लंबित प्रकरणों की विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु “लीगल हेल्प डेस्क” का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/ न्यायाधीश श्रीमती बिंदिया भटनागर द्वारा किया गया केंद्रीय कारागार लीगल हेल्प डेस्क पर परा विधिक स्वयं सेवक/अधिकार मित्र देवराज सिंह व अनुज कुमार कार्य करने के लिए नियुक्ति की गई, व जिला कारागार फतेहगढ़ में अंजली व प्रियम कुमार की नियुक्ति की गई है सभी तैनात स्वयंसेवक/ अधिकार मित्र निर्धारित तैनाती रोस्टर के अनुसार लोगो को जागरूक करेगें। तथा बंदियों के परिजनों की सहायता करेगें। इस नई व्यवस्था से बंदियों के परिजनों को जेल परिसर में ही प्रभावी कानूनी मदद मिल सकेगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव न्यायाधीश श्रीमती बिंदिया भटनागर द्वारा वहां उपस्थित बंदीगण व उनके रिश्तेदारों, परिवार वालों को लीगल हेल्प डेस्क की स्थापना के बारे में विस्तार से बात कर जागरूक किया गया, लीगल एड डिफेंस काउंसिल डिप्टी चीफ़ सुरेन्द्र कुमार राणा द्वारा बंदीगण से मुलाकात कर उनके लंबित मामलों की जानकारी लेकर विधिक राय प्रदान कर जागरूक किया गया
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव, श्रीमती बिंदिया भटनागर ने बताया कि इस हेल्प डेस्क की स्थापना का मुख्य उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों के परिजनों को मुलाकाती स्थल पर ही त्वरित विधिक सहायता, कानूनी परामर्श और जागरूकता उपलब्ध कराना है।
हेल्प डेस्क का संचालनः कारागारों के बाहर स्थापित इन हेल्प डेस्क के सुचारू संचालन हेतु 04 परा विधिक स्वयंसेवकों (PLVs) की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि बंदियों और उनके परिजनों को विधिवत सहायता प्राप्त हो सके ।
विधिक सहयोगः इस पूरी प्रक्रिया में नामिका अधिवक्ता और जेल विजिटर उपस्थित रहकर विधिक सेवा संबंधी उचित सहयोग प्रदान करेंगे।
LADCS की सहभागिताः कार्यक्रम के दौरान LADCS (Legal Aid Defense Counsel System) के चीफ, डिप्टी और असिस्टेंट काउंसल ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ के अधीक्षक आशीष तिवारी तथा जिला कारागार फतेहगढ़ के अधीक्षक अरविंद कुमार श्रीवास्तव , जेलर करुणेन्द्र यादव ,रविंद्र सिंह, वैभव कुशवाहा ,कृष्ण कुमार ,दीपक जयंत तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल चीफ़ शिव नरेश सिंह, डिप्टी चीफ़ सुरेंद्र कुमार राणा, प्रशांत गुप्ता ,सीता सिंह, जेल विजिटर श्यामवीर सोमवंशी,अत्ताउलहक उपस्थित रहे

.

Check Also

जसमई सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद जसमई सड़क की क्षतिग्रस्त पुलिया, गड्ढों एवं साफ-सफाई की समस्या …