नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद फतेहगढ़ भ्रमण के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन पहुँचकर ली गई गार्द सलामी – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद फतेहगढ़ भ्रमण के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन पहुँचकर ली गई गार्द सलामी

चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद संबाद

पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर महोदया अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद फतेहगढ़ भ्रमण के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन पहुँचकर गार्द सलामी ली गई। तत्पश्चात सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर साइबर अपराध, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, लंबित विवेचनाओं, प्रभावी अभियोजन, अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाहियों तथा अन्य महत्वपूर्ण पुलिसिंग संबंधी विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा गोष्ठी के दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित अनावरण, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, संवेदनशील प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों के कल्याण, अनुशासन, प्रशिक्षण एवं कार्यक्षमता को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया। गोष्ठी एवं निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को जनसामान्य की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। तत्पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं, कार्यालयों एवं अभिलेखों का अवलोकन किया।*

Check Also

Featured Video Play Icon

राजेपुर थाना क्षेत्र की बड़ी घटना में चोरी और फायरिंग की घटना से क्षेत्र में फैली दहशत, दो आरोपी हिरासत में

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद संबाद संवाददाता राजेपुर राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव कुइयां में …