नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी राजेपुर की सफाई व्यवस्था बदहाल, नालों में गंदगी के अंबार; संक्रमण का खतरा बढ़ा – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी राजेपुर की सफाई व्यवस्था बदहाल, नालों में गंदगी के अंबार; संक्रमण का खतरा बढ़ा

संवाददाता अंकित सिंह की रिपोर्ट

राजेपुर, फर्रुखाबाद। स्वच्छता व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद राजेपुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई दिखाई दे रही है। कस्बे के कई मोहल्लों और मुख्य मार्गों के किनारे बने नालों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लंबे समय से सफाई न होने के कारण नालों में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक और सिल्ट जमा हो गई है, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही है।
बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। कई स्थानों पर नालों का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालों से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं मच्छरों और अन्य कीटों की संख्या बढ़ने से डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से नालों की सफाई नहीं की जाती। कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठने से गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद जमीनी स्तर पर उसका कोई असर दिखाई नहीं देता।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नालों की तत्काल सफाई कराई जाए, नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और सफाई व्यवस्था की निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि लोगों को गंदगी और जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
अब देखना यह है की खबर प्रकाशित होने के बाद क्या कार्रवाई की जाती है

Check Also

जन जागरण संदेश के ब्यूरो चीफ अंकित राजपूत पत्रकार के जन्मदिन पर गांव में खुशी का माहौल व लोग दे रहे फेसबुक व्हाट्सएप के माध्यम से बधाइयां

🔊 Listen to this संवाददाता अंकित राजपूत की रिपोर्ट ब्लॉक राजेपुर क्षेत्र ग्राम पंचायत पट्टी …