नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर लगे कैमरे की दिशा को लेकर एसडीएम से शिकायत* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर लगे कैमरे की दिशा को लेकर एसडीएम से शिकायत*

_कंपिल से ब्यूरो रिपोर्ट_

थाना कंपिल क्षेत्र के कमरुद्दीन नगर निवासी दीपेंद्र यादव ने बुधवार को उपजिलाधिकारी कायमगंज को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिक विद्यालय कमरुद्दीन नगर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की दिशा को लेकर शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय की दीवार पर ग्राम प्रधान की ओर से कैमरा लगाया गया है, जिसका फोकस उनके घर के बाथरूम की तरफ है। इससे उनके परिवार की निजता प्रभावित हो रही है।

दीपेंद्र यादव ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका घर प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थित है। उनका आरोप है कि विद्यालय में लगे कैमरों का लिंक एक मोबाइल फोन से जोड़ रखा गया है, जिसे प्रधान पति अपने पास रखते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार कैमरे के माध्यम से उनके घर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव में वोट को लेकर प्रधान पति उनसे रंजिश मानते हैं, जिसके चलते कैमरे की दिशा को लेकर उन्हें आपत्ति है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि विद्यालय में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाना उचित है, लेकिन कैमरों का फोकस आसपास रहने वाले लोगों के निजी स्थानों की ओर नहीं होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि कैमरे की दिशा तत्काल विद्यालय परिसर की ओर निर्धारित की जाए, ताकि किसी परिवार की निजता प्रभावित न हो।

उन्होंने यह भी मांग की कि विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों का पासवर्ड और लिंक प्रधानाचार्य के पास रखा जाए तथा कैमरों की निगरानी विद्यालय स्तर से ही की जाए। दीपेंद्र यादव ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर कैमरे की दिशा सही कराने और निजता प्रभावित होने की स्थिति को समाप्त कराने की मांग की है। शिकायत के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

Check Also

यूपीआई के 2,000 रुपये से अधिक के डिजिटल लेनदेन पर 15 अक्टूबर से लागू होगा एमडीआर, आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा बोले– ‘लेनदेन की रफ्तार पर नहीं पड़ेगा असर’

🔊 Listen to this ​नई दिल्ली: देश में डिजिटल भुगतान के सबसे लोकप्रिय माध्यम ‘यूपीआई’ …