नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजेपुर सीएचसी में आशा-संगिनियों के धरने से स्वास्थ्य सेवाएं ठप, जांच कक्ष पर लटके ताले, मरीज बिना दवा लौटे – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

राजेपुर सीएचसी में आशा-संगिनियों के धरने से स्वास्थ्य सेवाएं ठप, जांच कक्ष पर लटके ताले, मरीज बिना दवा लौटे

संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट

​राजेपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर में आशा और संगिनियों का धरना-प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है, जिसका सीधा असर अब आम स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है। गुरुवार को केंद्र की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गईं, जिससे दूर-दराज से पहुंचे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
​जांच कक्ष बंद, बिना इलाज लौटे मरीज
अस्पताल के जांच कक्ष में ताले लटके रहने के कारण ब्लड व अन्य जरूरी जांचें पूरी तरह बंद रहीं। इलाज कराने आए मरीजों का कहना है कि न तो उनकी जांच हो सकी और न ही उन्हें जरूरी दवाइयां मिल पाईं। इसके चलते कई मरीज बिना डॉक्टरी परामर्श और दवा लिए ही निराश होकर घर लौटने को मजबूर हुए।
​प्रभारी चिकित्साधिकारी ने संभाला मोर्चा
अव्यवस्था और हड़ताल के बीच सीएचसी प्रभारी डॉ. मानसिंह खुद मोर्चा संभालते नजर आए। उन्होंने ओपीडी में बैठकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें परामर्श दिया। हालांकि, जांच और दवा वितरण व्यवस्था प्रभावित होने से मरीजों की कतारें लगी रहीं।
​अधिकारियों से व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने जल्द से जल्द धरने का समाधान निकालकर जांच कक्ष खुलवाने और दवाइयों की निर्बाध आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।

Check Also

पूर्वांचल के स्वाद ने भरी वैश्विक उड़ान,यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सजेंगे लिट्टी-चोखा से लेकर लाल पेड़े तक के स्टाल*

🔊 Listen to this गोरखपुर।पूर्वांचल का स्वाद अब स्थानीय बाजारों से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने …