चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद:
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने स्टाफ के साथ संदिग्ध ग्राम महरूपुर रावी में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित बरामदगी और खुलासे किए गए:
अवैध शराब और सामग्री: मौके से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब, एक चालू भट्टी और लगभग 120 लीटर लहन बरामद किया गया।
मौके पर नष्टीकरण: आबकारी टीम ने बरामद लहन और चढ़ी को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
विधिक कार्रवाई: इस मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
दुकानों का औचक निरीक्षण और स्टॉक जांच
अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण भी किया गया। इसमें कम्पोजिट दुकानों (हरदेव नगर कमालगंज, नारायण पुर गड़िया) और देशी मदिरा दुकानों (हरदेव नगर कमालगंज, रानुखेड़ा) की सघन जांच की गई।
प्रमुख बिंदु: निरीक्षण में दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का बारीकी से परीक्षण किया गया।
कड़े निर्देश: संबंधित अनुज्ञापियों को अपने सभी अभिलेख अद्यतन रखने और शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का मिलान अभिलेखों से किया गया और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अवैध मदिरा के विरुद्ध यह प्रभावी प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

