सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद राजेपुर थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद बदांयू मार्ग पर थाना राजेपुर क्षेत्र स्थित चित्रकूट डिप पर जलस्तर बढ़ने से पानी भर गया सुरक्षा के मद्देनजर राजेपुर पुलिस ने दोनों ओर बैरीकेडिंग लगाकर मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया
कुछ दिन पहले भी बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण चित्रकूट डिप से आवागमन बंद किया गया था। जलस्तर कम होने के बाद मार्ग को दोबारा चालू कर दिया गया था, लेकिन शनिवार को फिर पानी बढ़ने से वाहनों का आवागमन रोकना पड़ा
मार्ग बंद होने से फर्रुखाबाद और बदायूं की ओर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फर्रुखाबाद जाने वाले वाहन अब राजेपुर से डबरी होते हुए जमापुर मार्ग से होकर गुजरेंगे
थानाध्यक्ष राजेपुर नागेंद्र सिंह ने बताया कि बाढ़ का पानी अधिक बढ़ जाने के कारण चित्रकूट डिप को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए डिप के दोनों ओर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मी 24 घंटे मौके पर तैनात रहकर निगरानी रखेंगे और किसी भी वाहन को डिप से गुजरने नहीं दिया जाएगा। जलस्तर कम होने और मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही आवागमन दोबारा शुरू किया जाएगा।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

