नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर पहुंचे वैश्य समाज के प्रतिनिधि, आगामी कार्यक्रम में शामिल होने का दिया आमंत्रण – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर पहुंचे वैश्य समाज के प्रतिनिधि, आगामी कार्यक्रम में शामिल होने का दिया आमंत्रण

सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर आज राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद, पूर्वांचल रॉयल सिटी, ग्रेटर नोएडा एवं दादरी से वैश्य समाज के साथी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर आगामी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर वैश्य समाज के लोगों के बीच आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के साथियों के आगमन से संगठन के प्रति उत्साह और आपसी सहयोग की भावना देखने को मिली।

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन की ओर से सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। संगठन ने समाज के सभी साथियों के सहयोग और सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सामाजिक एकता एवं भाईचारे को और अधिक मजबूत बनाने की भावना व्यक्त की।

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन ने समाज के लोगों से आपसी समन्वय बनाए रखने और संगठन के आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

Check Also

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट फतेहगढ़, 18 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश …