नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फर्रुखाबाद: राजेपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, पंजाब जाने की बात कहकर घर से निकले युवक ने बगिया में पेड़ से फांसी लगाकर दी जान – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

फर्रुखाबाद: राजेपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, पंजाब जाने की बात कहकर घर से निकले युवक ने बगिया में पेड़ से फांसी लगाकर दी जान

संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद: राजेपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, पंजाब जाने की बात कहकर घर से निकले युवक ने बगिया में पेड़ से फांसी लगाकर दी जान
​फर्रुखाबाद: जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र के अंतर्गत कढ़क्का की मढ़इया गांव में रविवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
​खेत के पास बगिया में मिला शव
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कढ़क्का की मढ़इया निवासी सुखपाल के 28 वर्षीय पुत्र आशीष उर्फ बहादुर ने रविवार को लगभग 3:50 बजे गांव के पास स्थित एक बगिया में अपने ही गमछे से फांसी का फंदा लगा लिया। उसी समय कुछ बच्चे बगिया के पास बकरियां चरा रहे थे, जिन्होंने आशीष को फंदे पर लटके देखा। बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना उसके घर जाकर परिजनों को दी।


​मां के पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत
​सूचना मिलते ही आशीष की मां रोते-बिलखते हुए दौड़कर बगिया पहुंचीं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और आशीष की मौत हो चुकी थी। धीरे-धीरे मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना राजेपुर पुलिस को दी। सूचना पाकर एसआई जगदीश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।
​छह भाइयों और चार बहनों में पांचवें नंबर का था आशीष
​परिजनो ने बताया कि आशीष छह भाइयों (राजेश, रोहित, मोहित, अमित, नन्हे और मृतक आशीष) और चार बहनों में पांचवें नंबर का था। आशीष पेंटिंग और पुताई का काम करता था। उसकी शादी इसी साल 8 मई 2026 को शिवानी (उम्र 25 वर्ष) के साथ हुई थी।
​ट्रेन छूटने के बाद वापस लौटा था घर
​मृतक के भाई ने बताया कि आशीष शनिवार को पंजाब जाने वाला था, लेकिन फर्रुखाबाद से उसकी ट्रेन छूट गई थी, जिसके बाद वह वापस घर लौट आया था। आज सुबह उसने घर पर कहा था कि वह आज पंजाब जाएगा। वहीं, मां ने बताया कि वह बिना बताए घर से निकला था।
​घटना के बाद से परिजनों और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

कवि समाज के दर्पण, उनकी लेखनी देती है नई दिशा

🔊 Listen to this कथा समापन पर कवि सम्मेलन में देर रात तक बही काव्यधारा, …