नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुबह 6 बजे से महंगी शराब, तय समय पर दुकान बंद! रतनपुर पमारान में देशी शराब की दुकान का वीडियो वायरल – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

सुबह 6 बजे से महंगी शराब, तय समय पर दुकान बंद! रतनपुर पमारान में देशी शराब की दुकान का वीडियो वायरल

संवाददाता अधिवक्ता धर्मेंद्र राजपूत की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद। अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर पमारान में देशी शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों के आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्धारित समय पर दुकान नहीं खुलने के बावजूद शराब की बिक्री को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सुबह करीब 6 बजे से लेकर 9:50 बजे तक शराब 120 रुपये में उपलब्ध कराई जाती है, जबकि निर्धारित समय पर यही शराब 80 रुपये में मिलती है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कई बार निर्धारित समय होने के बाद भी दुकान नहीं खुलती।मामले का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने आबकारी विभाग से पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेकर जांच कराने और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाए तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। अब देखना है कि आबकारी। विभाग वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

Check Also

मेरठ में भारतीय किसान यूनियन (बीआर अंबेडकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी और जिला अध्यक्ष मोहित जाटव ने पुलिस कस्टडी और वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय में बर्बरतापूर्वक पिटाई किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

🔊 Listen to this मेरठ में भारतीय किसान यूनियन (बीआर अंबेडकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. …