चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। राजेपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चाचूपुर जटपुरा निवासी रामप्रताप पुत्र रघुवीर की भैंस की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बीते 6 जुलाई की रात तेज बारिश के दौरान रामप्रताप की भैंस अचानक खूंटे से खुलकर कहीं चली गई। पीड़ित किसान ने ग्रामीणों की मदद से काफी खोजबीन की, लेकिन भैंस का कोई सुराग नहीं लगा। खोजते-खोजते जब रामप्रताप बरेली मार्ग पर स्थित भुडनपुर के पास पहुंचे, तो उन्होंने सड़क किनारे अपनी भैंस को मृत अवस्था में पड़ा देखा।
भैंस की स्थिति देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पीड़ित किसान ने राजेपुर थाना अध्यक्ष तथा पशु चिकित्सा अधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। साथ ही फोन के माध्यम से भी संबंधित अधिकारियों को घटना से अवगत कराया है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

