संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट
राजेपुर संबाद
ट्रांसमिशन एक्सईएन को पत्र भेजकर आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग
राजेपुर। विकासखंड राजेपुर क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर ब्लॉक प्रमुख डॉ. पल्लव सिंह सोमवंशी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को पत्र भेजकर बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने और अनावश्यक कटौती पर रोक लगाने की मांग की है।
ब्लॉक प्रमुख ने पत्र में बताया कि 132 केवी भोलेपुर उपकेंद्र से जुड़े 33/11 केवी के राजेपुर, सलेमपुर, अमृतपुर प्रथम और अमृतपुर द्वितीय उपकेंद्र क्षेत्रों में शाम से सुबह चार बजे तक अत्यधिक बिजली कटौती की जा रही है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इस समय गंगापार क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में रात के समय बिजली कटौती होने से ग्रामीणों की समस्याएं और बढ़ गई हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शाम और रात के समय होने वाली अनावश्यक बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने तथा क्षेत्र में नियमित और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

