नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाढ़ के पानी में छत से गिरा तीन साल का मासूम, सीएचसी में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

बाढ़ के पानी में छत से गिरा तीन साल का मासूम, सीएचसी में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट

​फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के चैनगंज गांव में सोमवार को बाढ़ के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर खेल रहा तीन वर्षीय मासूम अचानक नीचे भरे बाढ़ के पानी में गिर गया। सीएचसी राजेपुर ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई और पंचनामा कराने से इनकार कर शव को सुपुर्द-ए-खाक/अंतिम संस्कार के लिए अपने घर ले गए।
​कासगंज जिले के सरौली गांव निवासी इंद्रेश कुछ दिन पहले अपने साले मिथिलेश के घर चैनगंज (राजेपुर) आए हुए थे। गांव के चारों तरफ बाढ़ का पानी भरा हुआ है। सोमवार को इंद्रेश का तीन वर्षीय बेटा प्रांशु घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे खेतों में भरे बाढ़ के पानी में जा गिरा।
​काफी देर तक बच्चे के नजर न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान मासूम घर के पास पानी में डूबता हुआ मिला। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
​मासूम की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता और परिजनों में कोहराम मच गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

Check Also

अज्ञात वाहन की टक्कर से भैंस की मौत, पीड़ित किसान ने थाने में दी तहरीर व पशु चिकित्सा अधिकारी के लिखा प्रार्थना पत्र

🔊 Listen to this चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट ​राजेपुर (फर्रुखाबाद)। राजेपुर थाना क्षेत्र …