नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

अमृतपुर थाना क्षेत्र बीती रात बदायूं मार्ग गांव परमापुर के पास सड़क हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई सूचना पर पहुंची अमृतपुर थाना पुलिस व ग्रामीणों के द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती कराया गया । जिसमें बाइक चालक पुष्पेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । घायल साथी द्रुपाल को जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया । वही यहां दोनों बाइक सवार अपने गांव धर्मपुर सथरा थाना कलान जिला शाहजहांपुर से अपनी ससुराल राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर राई जा रहे थे । तभी यह हादसा अमृतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परमापुर के पास हो गया । सूचना पर राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक पुष्पेंद्र के परिजन पहुंचे और उनका वहां पर रो रो कर बुरा हाल हो गया । पुलिस ने पंचनामा अमृतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Check Also

15 दिन बाद ढहा दी जाएगी ये खूनी बिल्डिंग,15 बच्चों की मौत के बाद अब एलडीए दिखा रहा अपने तेवर*

🔊 Listen to this _लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज …