नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोर्ट के आदेशानुसार थाना प्रभारी सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

कोर्ट के आदेशानुसार थाना प्रभारी सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

मंडल ब्यूरो चीफ ललित राजपूत की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं की सिविल लाइन कोतवाली में जनपद फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर की थाना प्रभारी मोनू शाक्या सहित चार के खिलाफ कोर्ट के आदेश अनुसार जनपद बदायूं की सिविल लाइन कोतवाली में अधिवक्ता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता पवन कुमार गुप्ता अपने साथी अनूप कुमार सक्सेना प्रभात सक्सैना सुधीर सक्सेना राजीव कुमार एडवोकेट चालक धर्मपाल सिंह यादव गाड़ी संख्या यूपी 24 बी 1557 से 21 जून की रात 11:00 बजे फर्रुखाबाद से बदायूं के लिए वापस जा रहे थे दलबीर सिंह पुत्र शिवदेस सिंह निवासी सैजनी थाना मूसाझाग जनपद बदायूं हाल निवासी ग्राम नगला हूषा थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद खेत से अवैध तरीके से जेसीबी से मिट्टी डलवा रहे थे दलबीर सिंह द्वारा मुख्य मार्ग पर डंपर से मिटटी डलवा दी गई जिससे अधिवक्ता की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई उसके अंदर बैठे आधा दर्जन अधिवक्ता घायल हो गए सूचना पीआरबी पुलिस ब 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोनू शाक्या उपनिरिक्षक सूरज सिंह हमराही मनीष चौधरी मौके पर पहुंचे सभी घायलों को इलाज के लिए राजेपुर भेजा गया अधिवक्ता राजीव कुमार थाना प्रभारी उपनिरिक्षक सूरज सिंह व हमराही मनीष चौधरी ने मिलकर गाड़ी ब इलाज के लिए षड्यंत्र के तहत समझौता करने के लिए दवाव डाला अधिवक्ता पवन कुमार ने थाना मुख्यालय पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जो आज तक थाना प्रभारी के पास मौजूद है थाना प्रभारी मोनू शाक्या उप निरीक्षक सूरज सिंह द्वारा षड्यंत्र के तहत समझौता करने के लिए कहां गया अधिवक्ता द्वारा इस घटना की जानकारी क्षेत्राधिकारी अमृतपुर व पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ को दी गई इसके बाद थाना प्रभारी ने अपनी जिम्मेदारी लेते हुए दलबीर सिंह से स्वयं के लालच बस 110000 रुपए की चेक संख्या 49 3393 एसबीआई दातागंज जनपद बदायूं राजबाला कौर के नाम स्वयं हस्ताक्षर कर दलबीर सिंह द्वारा दी गई अधिवक्ता द्वारा जब चेक बैंक में लगाई गई तो उस खाते में पैसा ही नहीं था जिसके संबंध में थाना प्रभारी ब उपनिरिक्षक सूरज सिंह से कई बार फोन पर संपर्क किया गया जिस पर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया गया अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक बदायूं को प्रार्थना पत्र दिया मामला विभागीय होने के कारण शिकायती पत्र पर ध्यान नहीं दिया गया 18 जुलाई को अधिवक्ता ने कोर्ट में बाद दायर किया कोर्ट के आदेश पर 28 अक्टूबर 2025 को दलबीर सिंह उनकी पत्नी राजबाला कौर निवासी नगला हूषा थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद अमृतपुर थाना प्रभारी मोनू शाक्या उपनिरीक्षक सूरज सिंह के खिलाफ बदायूं सिविल लाइंस कोतवाली में धारा 319(2) 318(4) 61- 316 (2) के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है बदायूं से फर्रुखाबाद तक यह चर्चा का विषय बना हुआ है सरकार के कार्य की पोल खोलने का कार्य किया जा रहा है

Check Also

15 दिन बाद ढहा दी जाएगी ये खूनी बिल्डिंग,15 बच्चों की मौत के बाद अब एलडीए दिखा रहा अपने तेवर*

🔊 Listen to this _लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज …