नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर से शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं एवं बधाई* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर से शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं एवं बधाई*

*

_अलीगढ़ से मंडल ब्यूरो ललित राजपूत की रिपोर्ट_

साईग्रेस एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून (उत्तराखंड) के प्रतिनिधि एवं राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर के परम मित्र ने उत्तर प्रदेश सरकार में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य मंत्री माननीय सुरेंद्र दिलेर जी से उनके अलीगढ़ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच शिक्षा, सामाजिक विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री सुरेंद्र दिलेर के नेतृत्व और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने भी आत्मीयता के साथ मुलाकात करने पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और समाज निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा सरकार ऐसे प्रयासों को सदैव प्रोत्साहित करती रहेगी। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आपसी सहयोग, सामाजिक सरोकारों और भविष्य में जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मंत्री जी के उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Check Also

दौड़ लगाने के दौरान युवक की अचानक मौत, पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी*

🔊 Listen to this प्रधान संपादक देवराज सिंह की रिपोर्ट फर्रुखाबाद, 29 जुलाई। थाना कादरी …