नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सिखलाई रेजिमेंट फतेहगढ़ में गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

सिखलाई रेजिमेंट फतेहगढ़ में गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया*

*


फतेहगढ़, फर्रुखाबाद।
सिखलाई रेजिमेंट फतेहगढ़ में सिख धर्म के पांचवें गुरु, गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाए गए, गुरबाणी का पाठ किया गया तथा श्रद्धालुओं ने गुरु जी के महान बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर आयोजित विशेष धार्मिक समारोह में सैन्य अधिकारियों, जवानों एवं श्रद्धालुओं ने गुरु जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में गुरबाणी कीर्तन, सुखमनी साहिब पाठ एवं अरदास का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने गुरु अर्जन देव जी के जीवन और उनके महान बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सत्य, मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए असहनीय यातनाएं सहकर भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनका बलिदान आज भी पूरी मानवता को साहस, धैर्य और सेवा का संदेश देता है।


इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन प्रेम, त्याग, सहिष्णुता और समाज सेवा की अद्वितीय मिसाल है। उनके आदर्श वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे।
शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं के लिए छबील एवं लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और संगत ने गुरु जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में देश की एकता, अखंडता, शांति एवं मानव कल्याण के लिए विशेष अरदास की गई।

Check Also

युवा नेतृत्व का उभरता चेहरा: राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर जनसेवा और राजनीति में बना रहे नई पहचान*

🔊 Listen to this * _अलीगढ़/खैर से मंडल ब्यूरो ललित राजपूत की रिपोर्ट_ उत्तर प्रदेश …