नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 12 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

12 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट

संवाद अमृतपुर

दिनांक 29.07.2026
थाना राजेपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बदनपुर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी-112 एवं थाना राजेपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर परिजनों से पूछताछ के दौरान मृतका के पिता ने बताया कि मृतका नैंसी पुत्री धनपाल, निवासी ग्राम बदनपुर, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद, उम्र लगभग 18 वर्ष, कक्षा 12 की छात्रा थी। उन्होंने बताया कि मृतका मानसिक बीमारी से पीड़ित थी तथा उसे समय-समय पर दौरे पड़ते थे, जिसका उपचार चल रहा था।
परिजनों के अनुसार घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर की छत पर मौजूद थे। इसी दौरान नैंसी लघुशंका के लिए नीचे आई और कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम को तत्काल मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है।

Check Also

मासूम बच्चे की पाती ने सीएम योगी का छुआ दिल,खेल के लिए स्पोर्ट्स फैसिलिटी सेंटर बनाने का रास्ता साफ*

🔊 Listen to this * मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मासूम बच्चे की चिट्ठी …