नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद, 30 जुलाई 2026।

जिलाधिकारी फर्रुखाबाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फर्रुखाबाद में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा संबंधी जनजागरूकता अभियान, ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, ब्लैक स्पॉट्स का शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि जनपद में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था स्थापित की जा सके।

Check Also

फतेहगढ़: कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान; प्रमुख स्थानों और सीमाओं पर बढ़ाई गई चौकसी

🔊 Listen to this फतेहगढ़ फर्रुखाबाद सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट फतेहगढ़: कानून-व्यवस्था को …