नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गंगा का जलस्तर अधिक बढ़ने से बदायूं मार्ग चित्रकूट टिप पर आवागमन बाधित पुलिस ने दोनों तरफ बेरी बैरीकेडिंग लगाकर मार्ग किया बंद – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

गंगा का जलस्तर अधिक बढ़ने से बदायूं मार्ग चित्रकूट टिप पर आवागमन बाधित पुलिस ने दोनों तरफ बेरी बैरीकेडिंग लगाकर मार्ग किया बंद

सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद राजेपुर थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद बदांयू मार्ग पर थाना राजेपुर क्षेत्र स्थित चित्रकूट डिप पर जलस्तर बढ़ने से पानी भर गया सुरक्षा के मद्देनजर राजेपुर पुलिस ने दोनों ओर बैरीकेडिंग लगाकर मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया
कुछ दिन पहले भी बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण चित्रकूट डिप से आवागमन बंद किया गया था। जलस्तर कम होने के बाद मार्ग को दोबारा चालू कर दिया गया था, लेकिन शनिवार को फिर पानी बढ़ने से वाहनों का आवागमन रोकना पड़ा
मार्ग बंद होने से फर्रुखाबाद और बदायूं की ओर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फर्रुखाबाद जाने वाले वाहन अब राजेपुर से डबरी होते हुए जमापुर मार्ग से होकर गुजरेंगे
थानाध्यक्ष राजेपुर नागेंद्र सिंह ने बताया कि बाढ़ का पानी अधिक बढ़ जाने के कारण चित्रकूट डिप को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए डिप के दोनों ओर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मी 24 घंटे मौके पर तैनात रहकर निगरानी रखेंगे और किसी भी वाहन को डिप से गुजरने नहीं दिया जाएगा। जलस्तर कम होने और मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही आवागमन दोबारा शुरू किया जाएगा।

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर पहुंचे वैश्य समाज के प्रतिनिधि, आगामी कार्यक्रम में शामिल होने का दिया आमंत्रण

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन के …