*
_कन्नौज से मंडल ब्यूरो ललित राजपूत की रिपोर्ट_
पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप के कुशल नेतृत्व में थाना इन्दरगढ़ पुलिस टीम द्वारा चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त नीशू गिहार उर्फ गौरव को 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 ब्लेड एवं 10,000 रुपये नगद सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त नीशू गिहार उर्फ गौरव पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम जगतापुर थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज, उम्र करीब 30 वर्ष, को बम्बा पुलिया ग्राम उद्यमपुर रोड से समय करीब 07:15 बजे नियमानुसार अभियुक्त नीशू गिहार उर्फ गौरव के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर एवं एक जिन्दा कारतूस सहित ग्रिफ्तार किया पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

